बिहपुर प्रखंड के सोनवर्षा निवासी अमरजीत कुमार दुकान में सोमवार की सुबह दो लोगों ने घुसकर तोड़फोड़ की। इस बाबत अमरजीत कुमार ने गांव के ही दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए थाने में आवेदन दिया है। उन्होंने गल्ले से करीब डेढ़ लाख रुपए निकालने का भी आरोप लगाया है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 79
पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि सुबह मैं दुकान पर नहीं था। इसी बीच आरोपी आए और मेरे स्टाफ के साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर दुकान में तोड़फोड़ कर गल्ले से रुपए भी निकाल लिए। किसी ने मुझ घटना की जानकारी दी। इसके बाद मैं दुकान पर पहुंचा। तब तक दोनों आरोपी वहां से भाग चुके थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
