जमीन विवाद के मामलों को निपटाने के लिए बुधवार को अनुमंडल कार्यालय सभागार में एसडीओ उत्तम कुमार ने सभी थानाध्यक्षों, सीओ और राजस्व अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में एसडीपीओ दिलीप कुमार भी मौजूद थे। एसडीओ ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि थानों और अंचलों में पांच ऐसे जमीन विवाद के मामलों का चयन करें, जो संवेदनशील हो। ऐसे मामलों की सुनवाई अनुमंडल कार्यालय में की जाएगी।

इसके अलावा अन्य मामलों को अपने स्तर से निपटाएं। शनिवार को हर अंचल और थाने में जनता दरबार का आयोजन होता है। जनता दरबार में निपटाए गए मामलों को भू समाधान पोर्टल पर अपलोड करें। उन्होंने कहा कि पोर्टल पर अनुमंडल के मामलों की इंट्री कम थी, जिसे बढ़ाने का निर्देश दिया गया। एसडीपीओ ने कहा कि जमीन विवाद के मामलों में समय से पहले दोनों पक्षों को आमने-सामने कर निपटारे का प्रयास किया जाता है।

क्राइम कंट्रोल मीटिंग में एसडीपीओ ने जांच में तेजी लाने के लिए कहा

एसडीपीओ दिलीप कुमार ने अपने कार्यालय में मासिक क्राइम कंट्रोल मीटिंग की। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षु पुलिसकर्मियों और प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके पुलिस पदाधकारियों को जमीन विवाद से संबंधित मामलों के निपटारे के लिए प्रशिक्षण दिया गया। पिछले माह अपराध के कई मामले हुए, अधिकांश में गिरफ्तारी हुई है। पत्रकारों को बताया कि एसपी के निर्देश पर दियारा में टीओपी की व्यवस्था की जा रही है। जिससे किसानों को ज्यादा दिक्कत नहीं हो रही है। लोगों के बीच पुलिस का विश्वास बढ़ा है। खरीक और परबत्ता थाने में दो पक्षों के बीच हुए तनाव के मामले में की भी समीक्षा की गयी है। जो लोग इस घटना में शामिल हैं, फुटेज से उनकी पहचान की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *