नारायणपुर : जीएन तटबंध किनारे कब्रिस्तान के पास 19 कट्ठा में लगी सरसों और गेहूं की फसल काटने का आरोप लगाते हुए मधुरापुर निवासी छोटू साह ने एसपी सुशांत कुमार सरोज को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
Total Downloads: 329
आवेदन में कहा है ि सिंहपुर मौजा में पिता सूर्यनारायण साह के नाम से जमीन है। उस जमीन को नारायणपुर के तत्कालीन सीओ ने सरकारी अमीन एवं भवानीपुर पुलिस की मदद से पांच साल पहले मापी करा 19 कट्ठा जमीन निकाली थी। इसके बाद से हम उस पर खेती करते हैं।
कुछ देन पहले खेत में लगी फसल नारायणपुर निवासी फुटूक यादव, मधुरापुर निवासी मुस्तक अली, बिट्टू अली, असलम अली, महेंद्र यादव जबरन काट कर ले गए। पुलिस को आवेदन देकर 15 दिन से थाना का चक्कर लगा रहा हूं। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। एसपी ने भवानीपुर थाना प्रभारी को इस मामले में कार्रवाई का निर्देश दिया है।

