नवगछिया : घर बनाने को लेकर मां से विवाद होने पर बेटे ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव नवगछिया के घुसकी टोला बहियार में मक्के के खेत से पुलिस ने बरामद किया। मरने वाले की पहचान रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर निवासी 35 वर्षीय मनोज कुमार यादव के रूप में हुई है। पुलिस की सूचना पर मनोज की पत्नी खुशबू देवी परिजनों के साथ पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि पति खुद अपना ट्रक चलाते थे। घर फूस का है।

बच्चे बड़े हो रहे थे। इसलिए वे घर बनाना चाहते थे। लेकिन, सास मां विमला देवी ने घर बनाने से मना कर दिया। इस कारण पति एक माह से घर नहीं आए थे। गुरुवार दोपहर 12 बजे घर आए और अपनी मां के पास गए। वह भी पति के पीछे गयी, लेकिन उन्होंने दरवाजा बंद कर लिया और रूंधे गले से कहा कि दो टेबलेट खा लिया हूं। फिर मनोज ने मां से कहा कि अब मैं  चला, तुम आराम से घर में रहना। इसके बाद वे घर से चले गए। वहीं मनोज की बहन पुनीता देवी ने कहा कि सूचना मिलने पर वह ससुराल से यहां आयी है। पत्नी से भी उसका विवाद था।

एक माह पहले मां से विवाद होने की सूचना मिली थी। वहीं भाई नीतीश कुमार ने कहा कि उसे घटना के बारे में जानकारी नहीं है। वह 20 दिन से यूपी में था। गुरुवार को घर आया तो घटना की जानकारी हुई। मनोज की मौत के बाद पत्नी और तीनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। नवगछिया पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *