नवगछिया। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा सामाजिक न्याय सप्ताह के तहत रविवार को किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष वशिष्ठ सिंह की अध्यक्षता में इस्माईलपुर में किसानों के बीच प्राकृतिक खेती पर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान पैदल मार्च कर आमजनों को प्राकृतिक खेती के बारे में जानकारी भी दी गई ।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद, जिला उपाध्यक्ष अजीत कुमार प्रखंड अध्यक्ष सुबोध यादव वरिष्ठ नेता अशोक सिंह मुरलीधर महंत मनोज मंडल सहित अन्य उपस्थित रहे जिला अध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद ने किसानों को केंद्र सरकार के द्वारा मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया ।

उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने किसानों के हित में पहली बार सोचा और उन्हें खेती में मदद के लिए हर वर्ष छह हजार रुपये दिया जाना काफी सराहनीय है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *