जिले में शनिवार से जाति गणना के दूसरे चरण के सर्वे की शुरुआत होगी। यह महीने तक चलेगा। इसके लिए मुख्यालय से 8,73,095 प्रपत्र भागलपुर को आवंटित किया गया है। गणन के लिए 7300 से अधिक प्रगणकों की तैनाती हुई है। इसमें अधिकतर शिक्षक हैं। जो स्कूल करने के बाद क्षेत्र में घर-घर जाकर गणन का काम करेंगे। जिला सांख्यिकी पदाधिकारी रविरंजन राकेश ने बताया कि पहले चरण में कुल 8,31,519 परिवारों का सर्वे हुआ था। इसी हिसाब से प्रगणकों की तैनाती हुई है।

उन्होंने बताया कि जिले में कुल 7,045 प्रगणकों की तैनाती की गई है। इसके अतिरिक्त 1,265 पर्यवेक्षकों की भी तैनाती हुई है। इन सबकी रिपोर्ट 24 चार्ज अफसरों के पास है। ये चार्ज अफसर 16 प्रखंड के अलावा आठ नगर निकाय से है। नगर निकायों में निगम में एक, नगर परिषद में दो और नगर पंचायत में पांच चार्ज अफसरों की तैनाती की गई है। उन्होंने बताया कि पहले चरण में सिर्फ प्रपत्र पर ही सर्वे हुआ था। इसमें सिर्फ परिवारों की संख्या का गणन हुआ था। अब दूसरे चरण में मोबाइल और प्रपत्र दोनों पर सर्वे किया जाएगा।

इस चरण के सर्वे में 17 तरह के सवाल प्रगणक घर-घर जाकर पूछेंगे। प्रगणक जाति के अलावा शिक्षा, कार्य क्षेत्र, आवासीय स्थिति, कृषि की स्थिति व अन्य तरह के सवाल लोगों के सामने मोबाइल एप पर या प्रपत्र पर अंकित करेंगे। इससे जाति के साथ-साथ शैक्षणिक, आर्थिक और सामाजिक स्थिति का आकलन भी हो जाएगा। सभी जाति का कोड है। इसलिए प्रगणक जाति लिखने की जगह कोड अंकित करेंगे। के दौरान कुछ नये पारिवारिक सदस्यों के नाम भी जोड़े जाएंगे। पहले चरण में किसी कारण से ये लोग छूट गए हों और इस बार घर पर मौजूद है तो ऐसे लोगों के नाम भी जोड़ने का काम प्रगणक करेंगे। उनका वेरिफाई सुपरवाइजर करेंगे

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *