बिहपुर । नन्हकार गांव के समीप एनएच 31 पर बुधवार को सुबह 11:45 बजे सीमेंट-छड़ खरीदने जा रहे एक किसान से हथियार का भय दिखाकर बाइक सवार दो बदमाशों ने तीन लाख रुपये लूट लिये।

घटनास्थल पर पीड़ित किसान नारायणपुर वार्ड नंबर 4 निवासी गजेन्द्र प्रसाद यादव (50वर्ष )ने बताया कि अपने घर की छत की ढलाई को लेकर तीन लाख रुपया छड़-सीमेंट खरीदने झंडापुर बाइक से जा रहा था। नन्हकार गांव के पास बाइक पर सवार दो बदमाशों ने हथियार के बल पर रोक कर तीन लाख रुपये छीन लिये और महंत स्थान चौक बिहपुर की ओर भाग निकले। बदमाश हाफ पैंट पहने हुये थे और चेहरा काला गमछा से ढंका था। बाइक काले रंग की थी।

लूट की घटना की पर सूचना बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार कुमार सिंह और गश्ती गाड़ी के दरोगा सुजीत कुमार मौके पर पहुंच गये और पड़ताल शुरू की। बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया बदमाशों की पहचान के लिये एनएच 31 पर लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। जल्द ही इस लूट की वारदात में शामिल बदमाशों को सलाखों के पीछे धकेल दिया जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *