नवगछिया । कोसी पार कदवा ओपी थाना क्षेत्र के नवीन नगर पुनामा (झड़कहवा) गांव में, बुधवार की शाम 7:00 बजे वर्चस्व को लेकर ताबड़तोड़ गोलीबारी से इलाका थर्रा उठा। छह से आठ राउंड गोलियां चलने की बात सामने आ रही है। फायरिंग के दौरान गोली से मवेशी की मौत हो गई है।
Total Downloads: 79
स्थानीय लोगों ने बताया कि रंजिश में वर्चस्व को लेकर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। घटना के बाद अजय यादव की पत्नी पुष्पा देवी ने गांव के ही पति-पत्नी को आरोपी बनाते हुए कदवा थाने में आवेदन दिया है। आवेदन में उसने कहा है कि आरोपी का परिवार मेरे पति पर जानलेवा हमला करा हत्या करना चाहता है। कहा कि फायरिंग के दौरान उसके पति किसी तरह जान बचाकर भागकर निकले, लेकिन एक गोली मवेशी को जा लगी जिससे मौत हो गई है।
दूसरे पक्ष के आरोपी ने बताया कि तीन महीना पहले किसी बात पर गांव के कुछ लोगों ने उनलोगों के साथ मारपीट की थी। मारपीट के बाद पीड़िता ने महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज करा करायी है। दबंगों के डर से वह अपने रिश्तेदारों के यहां रह रही थी। कुछ दिन पहले जब वह अपने घर नवीन नगर पुनामा (झड़कहवा) आकर रहने लगी तो दूसरे पक्ष के लोगों ने केस उठाने की धमकी दी थी। केस नहीं उठाने के बाद केस में फंसाने के लिए खुद फायरिंग की है।

घटना की सूचना मिलते ही कदवा पुलिस के साथ थानाध्यक्ष नरेश कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। वहीं मृतक मवेशी का मवेशी डॉक्टर से पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि-मामले की जांच पड़ताल के बाद दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी।
