नवगछिया। झंडा लगाने को लेकर मारपीट और गोलीबारी की घटना के कारण सुर्खियों में रहे नवगछिया प्रखण्ड के ग्राम पंचायत यमुनिया में ईद का त्योहार शांतिपूर्वक मनाने के लिए पंचायत भवन में शांति समिति की बैठक की गई।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 79
बैठक में अंचलाधिकारी नवगछिया विश्वास आनंद, थाना अध्यक्ष परबत्ता पंकज कुमार, लोजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश भगत, आजाद हिंद मोर्चा के राजेंद्र यादव, पूर्व मुखिया संजय सिंह, शहीद बैठा, अधिवक्ता जय नारायण यादव, कफील अहमद, शेख रियासत आदि ने भाग लिया। बैठक में ईद का त्योहार शांति पूर्वक भाईचारे के बीच मनाने की अपील की गई।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
