नवगछिया । प्रखंड के जाह्नवी गंगा धाम छोटी अलालपुर में शनिवार को नमामि गंगे योजना, राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन सह अर्थ गंगा के तत्वावधान में प्राकृतिक खेती विषयक एक दिवसीय कृषक संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। अध्यक्षता जिला पार्षद पति विजय कुमार मंडल और संचालन सामाजिक कार्यकर्ता मिथलेश कुमार क्रांति ने की।
Total Downloads: 79
मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, भारत सरकार के महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता बेहद जरूरी है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है कि गंगा नदी के 05 किमी के दायरे में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को जागरूक करना, किसानों की आय दोगुनी करने के लिए प्राकृतिक खेती सहकारी समिति का गठन करके निम्न से निम्न किसानों की आय में दोगुनी वृद्धि के लिए सतत प्रयास करना और किसानों द्वारा तैयार फसल का प्रसंस्करण करके उचित मूल्य दिलवाना।
वहीं, सहकार भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीनानाथ ठाकुर ने प्राकृतिक खेती से होने वाले फायदे को बताते हुए कहा कि प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने से गंगा नदी भी शुद्ध होगी और शुद्ध वातावरण व पर्यावरण को भी बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर सहकार भारती संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केशव हरोदिया, नमामि गंगे के सलाहकार जगमोहन गुप्ता, पर्यावरण विशेषज्ञ बिहार सत्यव्रत, भागलपुर जिला उप विकास आयुक्त कुमार अनुराग,

भागलपुर डीडीएम नाबार्ड के डिप्टी कलेक्टर सिमली कुमारी, नमामि गंगे जिला भागलपुर के डीपीओ पीयूष कुमार , नवगछिया एसडीओ उत्तम कुमार, खरीक सीओ निशांत कुमार, बीडीओ राजीव रंजन कुमार, थानाध्यक्ष सूबेदार पासवान, सरपंच प्रमोद मंडल, बेगूसराय जिला के संयोजक सीताराम सिंह, संजीत कुमार, कटिहार जिला के संयोजक भीम कुमार चौधरी, नवगछिया के संयोजक शिव शंकर मंडल, भागलपुर के जिलाध्यक्ष अजय शाह, प्रदेश उपाध्यक्ष अजय शंकर आदि मौजूद थे।
