नवगछिया । नवगछिया बाजार स्थित महिला संत्सग भवन में श्रीज्ञान यज्ञ संत्सग समिति के तत्वावधान में आयोजित पवित्र दिव्य संत्सग के दूसरे दिन आए हुए सींथल पीठाधीश्वर संत प्रवर क्षमाराम जी महराज ने उपस्थित श्रोताओं को सत्संग का सार को विस्तारपूर्वक बताते हुए कहा कि संत्सग का सार यह है कि सत्य मतलब परमात्मा के संग।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 79
जहां परमात्मा का संग हो जाए तो मनुष्य में सेवा भाव उत्पन्न हो जाता है जिसका तात्पर्य यह है कि सेवा भी सत्संग है। हर प्राणी को अपने माता-पिता गुरु सहित निसहाय की सेवा भगवान की सेवा मानकर करनी चाहिए।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
