नवगछिया। राजधानी सहित तीन अलग-अलग ट्रेनों पर चेन पुलिंग एवं महिला बोगी में सफर करने वाले छह लोगों को आरपीएफ नवगछिया ने हिरासत में लिया। आरपीएफ थाना इंस्पेक्टर से मिली जानकारी के अनुसार राजधानी एक्सप्रेस जो नई दिल्ली से डिब्रूगढ़ जाती है उसे बछवारा बरौनी स्टेशन के बीच भेकम्प कर चैन पुलिंग किया गया था, जिसके कारण ट्रेन को रुकना पड़ा।

इसी को लेकर एक व्यक्ति को नवगछिया आरपीएफ के द्वारा हिरासत में लिया गया। वहीं कुर्सेला के पास एक मेल एक्सप्रेस ट्रेन को चेन पुलिंग करने के कारण एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। चार अन्य लोगों को महिला बोगी में सफर करने के कारण हिरासत में लिया गया। सभी को रेल न्यायिक दंडाधिकारी के सामने प्रस्तुत गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *