बिहपुर। भागलपुर- बांका कोऑपरेटिव बैंक चेयरमैन जितेंद्र सिंह को  कांग्रेस स्वराज आश्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सम्मानित किया। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मो. इरफान आलम और कार्यक्रम का संचालन युवा कांग्रेस बिहपुर विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष  मोहम्मद सबरार आलम कर रहे थे।

मौके पर पंचायती राज्य के जिला अध्यक्ष राधा कृष्ण सिंह, पैक्स अध्यक्ष बैजनाथ झा उर्फ बैजू राजा , जिला अल्पसंख्यक के संयोजक मोहम्मद अरशद अली, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष एवं रोहित आनंद शुक्ला, भानु झा मौजूद रहे।

इस मौके पर जितेंद्र सिंह ने कहा कि मैं कांग्रेस के स्वराज आश्रम में पहली बार आया हूं और मुझे कांग्रेस कार्यकर्ता एवं युवा साथियों से मिलकर काफी खुशी हो रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *