नवगछिया । नवगछिया आदर्श थाना के पुनामा प्रताप नगर में दबंगों द्वारा हथियार के बल पर पर्चाधारी के जमीन कब्जा करने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पुनामा प्रताप नगर निवासी रतन मंडल ने नवगछिया थाना में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है। रतन मंडल ने पुलिस को बताया कि प्रतापनगर मौजा में सिलिंग के तहत एक एकड़ 53 डीसमल जमीन का परवाना मिला है।
Total Downloads: 79
उपरोक्त जमीन पर दखलकार होकर फसल उपजाकर अपना परिवार का जीविकोपार्जन करता आ रहा हूं। उपरोक्त जमीन का लगान भुगतान कर रहा हूं। पुनामा प्रताप नगर के ही कुछ लोग लाठी व हथियार से लैश होकर खेत ट्रैक्टर से जोतने का प्रयास कर रहे थे।
विरोध किया तो जान मारने की नियत से मेरे ऊपर थ्रीनट तान कर फायर करना चाहा। मैंने लपककर थ्रीनट छिन लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर सभी आरोपित फरार हो गए। पुलिस को मौके पर ही थ्रीनट व गोली सौंप दिया। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर भरत भूषण ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर करवाई की जा रही है।

