बिहपुर : प्रखंड की लत्तीपुर उत्तर पंचायत के वार्ड नंबर एक निवासी व्यास सनगही का बड़ा पुत्र बजरंगी उर्फ चंदन सनगही 27 वर्ष व बहू उर्मिला 22 वर्ष 30 अप्रैल से ही परिजनों का संपर्क नहीं हो पा रहा है। इसको लेकर बजरंगी के पिता व्यास सनगही व छोटा भाई श्रीराम कुमार समेत पूरा परिवार परेशान है।

परिजनों ने बताया कि गोवा में पहले से मजदूरी कर वाले अपने साढू के बुलावे व कहने पर 17 अप्रैल को बजरंगी अपनी पत्नी के साथ बिहपुर से ट्रेन द्वारा गोवा पहुंचा। गोवा पहुंचने पर बजरंगी ने घर बात किया व वहां अपना काम भी शुरू कर  दिया। छोटे भाई श्रीराम ने बताया 28 अप्रैल को बात भी हुई। 29 को रात करीब 12 बजे काल आया लेकिन नींद में होने के कारण काल रिसीव नहीं कर पाया 130 अप्रैल की सुबह मोबाईल देखने के बाद काल कर रहा हूँ तो उसका नंबर अभी भी स्वीच आफ आ रहा है।

उससे कोई संपर्क नहीं हो पाने के कारण परिजन किसी अप्रिय व अनहोनी घटना होने की आशंका से परेशान भी हैं। बताया गया कि बजरंगी ने दो वर्ष पूर्व ही झारखंड के गुमला जिले के करकेल पोकला निवासी मनी सिंह की बेटी उर्मिला से प्रेम विवाह किया था। मिली जानकारी के अनुसार परिजनों ने इसको लेकर थाना में भी सोमवार को जानकारी दिया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *