नवगछिया । इस्माईलपुर प्रखंड परबत्ता पंचायत अंतर्गत मोती टोला पचासी में आग से पांच घर कर जलकर राख हो गये। इस घटना में घर में रखा नगदी, कपड़े सहित बर्तन, अनाज पूरी तरह जल गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया।

घटना में पंचायत के पंचायत समिति सदस्य शकुंतला देवी का घर, अजय मंडल का घर सहित कुल पांच घर जले हैं। पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि ने अंचलाधिकारी को इसकी सूचना दी है। इस्माईलपुर के सीओ ने जांच के बाद उचित मुआवजा देने की बात कही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *