बिहपुर। शुक्रवार को प्रखंड के औलियाबाद में निषाद सार्वजनिक भवन में नवमनोनीत जदयू के प्रदेश सचिव सह कटिहार विस् क्षेत्र के लिये पार्टी प्रभारी पप्पू सिंह निषाद का नागरिक अभिनंदन किया गया। ज्ञात हो की बिहार प्रदेश जदयू अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने गुरुवार को प्रदेश जदयू पदाधिकारियों के नामों की घोषणा किया था।

जिसमें औलियाबाद के पप्पू सिंह निषाद को यह जिम्मेदारी दी गई है। वहीं नागरिक अभिनंदन समारोह में मुखिया ऊषा निषाद की अध्यक्षता में पप्पू सिंह निषाद को अंगवस्त्रम व माला पहनाकर सम्मानित किया।

अभिनंदन समारोह में समाजसेवी रमेश प्रसाद सिंह,भाकपा बिहपुर के अंचल मंत्री हिमांशु सिंह,शिक्षक नेता श्यामनंदन सिंह व अनिल कुमार दीपक,अधिवक्ता संजय कुमार सिंह,टिंकू पासवान, देवनंदन सहनी,दयानंद सिंह,मुन्ना राही,वासुदेव सिंह,रौशन चौधरी,पिंकू सिंह ,सुजीत कुमार सुमन आदि उपस्थित थे।

इस मौके पर रमेश प्रसाद सिंह, देवनंदन सहनी, रौशन चौधरी, संजय सिंह, भाकपा अंचल मंत्री हिमांशु कुमार, छोटे लाल सिंह पिंटू पासवान,लेखराज निषाद बासुदेव सिंह आदि मौजूद थे। इस मौके पप्पू सिंह निषाद ने कहा पार्टी ने जो मुझपर भरोसा दिखाया है। उस पर खड़ा उतरने का प्रयास करूंगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *