नवगछिया। भाजपा युवा मोर्चा नवगछिया जिला अध्यक्ष रूपेश कुमार रूप ने अपनी कमेटी का विस्तार किया है। नई कमेटी में जिला महामंत्री के लिए अभिषेक राज कुशवाहा, सौरभ कुमार पोद्दार को बनाया गया है। उपाध्यक्ष पर अंजली शर्मा, डबलू कुमार मंडल, कृष्णा सिंह, मनोज मंडल को मनोनीत किया गया है।
Total Downloads: 79
सज्जन भारद्वाज, नन्हे सिंह राजपूत, रवि कुमार अमरजीत मंडल और रिचर्सन कुमार को मंत्री बनाया गया है। वहीं सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में शुभम कुमार, आईटी सेल के लिए राहुल कुमार साह जिला प्रवक्ता के रूप में प्रभु प्रिंस, संदीप गुप्ता जबकि कोषाध्यक्ष के लिए मुकेश कुमार और युवती प्रमुख के लिए जाह्नवी राजपूत को दायित्व दिया गया है।
जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद, विधायक ई. शैलेन्द्र, पूर्व सांसद अनिल यादव, महामंत्री मुकेश राणा, अभय कुमार राय संजय शर्मा ने युवा मोर्चा के नवमनोनीत जिला पदाधिकारियों को बधाई दी है।

