नवगछिया : गोपालपुर प्रखंड में अंचलाधिकारी राज किशोर शर्मा की अध्यक्षता में बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधि के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर के 14 विभिन्न स्थानों पर बाढ़ राहत शिविर चलाने का निर्णय लिया गया है। जिसमें बाढ़ पीड़ितों को रखने के साथ-साथ माल मवेशियों की खाने की व्यवस्था रहेगी।

अंचलाधिकारी राज किशोर शर्मा ने बताया कि बाढ़ को लेकर दिए गए प्रस्ताव भी लिया गया। जिस गांव में बाढ़ को लेकर के पानी आने की संभावना होगी उसके लिए अभी से तैयारी की गई है। बाढ़ के दौरान 14 जगहों पर राहत शिविरों के लिए व्यवस्था की गई है। प्लास्टिक स्टॉक के साथ साथ जीवन रक्षक दवा के लिए चिकित्सा टीम बनाई गई है।

पशु चारा 3 जगहों पर वितरण करने के लिए चयनित किया गया है। शुद्ध पेयजल, चलंत शौचालय के अलावा शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करने की बात प्रस्तावित है। इस बैठक में सैदपुर पंचायत के मुखिया करारी तीनटंगा पंचायत के मुखिया नगीना पासवान पंचायत समिति सदस्य मनोज कुमार प्रतिनिधि सहित कई लोग उपस्थित थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *