बिहपुर। आर्ट ऑफ गिविंग, बिहार यूनिट द्वारा प्रखंड के सोनवर्षा में वॉलीबॉल के पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी सह प्रशिक्षक नीलेश कुमार के संयोजन में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 354
इस मौके पर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह समेत पूर्व खिलाड़ी संजय कुमार व पीयूष कुमार आदि ने टीएमबीयू में समाजशास्त्र में गोल्ड मेडलिस्ट अनुपम राज,अंतराष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन खिलाड़ी राहुल कुमार, बॉल बैडमिंटन संघ के जिला सचिव ज्ञानदेव कुमार, राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी मुस्कान, खुशी, प्रेरणा, शताक्षी व प्रशिक्षक राजवर्धन, खिलाड़ी भानू, अनमोल, रिषभ, सक्षम, अंश, अभिषेक व सत्यम आदि को सम्मानित किया गया।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
