बिहपुर । प्रखंड के मड़वा गांव स्थित बाबा ब्रजलेश्वरनाथ धाम में शुक्रवार को वट सावित्री पूजन के अवसर पर सुहागिन महिलाओं एवं शिवभक्तों ने बाबा भोलेनाथ व मां पार्वती का जलार्पण कर पूजा अर्चना किया। वहीं मड़वा, जयरामपुर, सहोरी, औलियाबाद, भ्रमरपुर और झंडापुर की सुहागिन महिलाओं ने मंदिर परिसर स्थित वट वृक्ष की पूजा अर्चना कर अपने पति की दीर्घायु जीवन की कामना भी किया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 354
वहीं इस मौके पर रमजानकी ठाकुरबाड़ी के महंत राजेन्द्र दास जी महराज ने बताया कि वट सावित्री पर गंगा स्नान कर पूजन और दान करने से बहुत ही पुण्य प्राप्त होता है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
