नवगछिया। चार दिन से लापता शिक्षक का शव महादेवपुर घाट के किनारे परबत्ता थाना की पुलिस ने बरामद किया। मृतक की पहचान बिहपुर थाना के झंडापुर निवासी पवन कुमार के रूप में हुई। वह गोपालपुर थाना के मकंदपुर चौक स्थित ससुराल में रह रहे थे। पवन कुमार मध्य विद्यालय इस्माइलपुर में शिक्षक थे।
Total Downloads: 343
31 मई को पवन कुमार मकंदपुर स्थित ससुराल से स्कूल के लिए निकले थे। तभी से वह लापता थे। परिजनों ने बताया कि शिक्षक का परिवार ज्योति बिहार कॉलोनी भागलपुर में रहता है।
परिजनों ने आशंका जताई कि शिक्षक स्कूल जाने के बजाय गंगा नदी में स्नान करने के लिए गए होंगे। स्नान के दौरान ही अधिक पानी में चले जाने के कारण डूब गए होंगे। परबत्ता थाना की पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के के बाद परिजनों को शव सौंप दिया।

