बिहपुर । लीची तोड़ने के विवाद में दो पक्षों जमकर मारपीट हुई। इसमें दोनों पक्षों के एक दर्जन लोग घायल हो गया। लत्तीपुर निवासी अभिषेक आनंद ने बिहपुर थाने में मामला दर्ज कराया है। कहा है कि भगवतीपुर के आलमगीर राईन, रकीम राईन, अबूल राईन, ताहिर राईन, राजा, फारूक राईन व समीम राईन समेत 10 अज्ञात को आरोपी बनाया है।
Total Downloads: 86
आरोप में अभिषेक ने कहा है कि शनिवार सुबह परिजनों के साथ बगीचे में लीची की देखभाल कर रहे थे। तभी नामजद आरोपी अज्ञात लोगों के साथ पहुंचे और कट्टा, कुल्हाड़ी, रॉड व हरवे हथियार से हमला कर दिया।
इस दौरान आरोपियों ने कुल्हाड़ी से वार कर आनंद कुमार व टुनटुन ठाकुर को गंभीर रूप से घायल कर दिया। कट्टे के बट से दोनों के सिर पर हमला कर सिर फोड़ दिया। वहीं, रामऔतार शर्मा के पैर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

