नवगछिया । नवगछिया थाना क्षेत्र के एनएच 31 बस स्टैंड के पास एक होटल में देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने सोमवार को छापेमारी की। पुलिस कोसूचना मिली थी कि होटल में नाबालिग से देह व्यापार कराया जाता है। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस ने छापेमारी की।
Total Downloads: 85
छापेमारी टीम में नवगछिया थानाध्यक्ष भारत भूषण, नवगछिया महिला थानाध्यक्ष पूनम कुमारी व पुलिस बल मौजूद थे। छापेमारी में होटल से कोई भी आपत्तिजनक समान और नाबालिग लड़की बरामद नहीं हुई।
होटल में सभी व्यस्क अपने रिश्तेदार के साथ थे। इस संबंध में डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार पांडे ने बताया कि सैक्स रैकेट चलाने की सूचना पर पुलिस ने होटल में छापेमारी की थी। छापेमारी में होटल में कोई भी आपत्तिजनक समान बरामद नहीं हुआ।

होटल में चार पुरूष व चार महिलाएं अलग-अलग रूम में थे। सभी अपने रिश्तेदार के साथ आए हुए थे। सभी लोगों को उनके परिजनों को सूचना देने के पश्चात छोड़ दिया गया।
