नवगछिया : नवगछिया कोर्ट परिसर में संदिग्ध रूप से घूम रहे युवक को पुलिस ने हिरासत में लेकर मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। सोमवार को कोर्ट परिसर में रंगरा थाना क्षेत्र के साधोपुर निवासी 22 वर्षीय कृष्ण कुमार कोर्ट परिसर में चाकू लेकर घूम रहा था। 

तभी ड्यूटी में तैनात पुलिस बल ने युवक को देखते ही हिरासत में ले लिया, जिसके बाद उसे नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी के समक्ष पेश किया गया। नवगछिया थाना प्रभारी भरत भूषण ने बताया कि चाकू लेकर घूम रहे युवक पर धारा 109 के तहत कार्रवाई की गई है, जिसे अनुमंडल पदाधिकारी के समक्ष उपस्थित किया गया जहां से उसे बांड पर छोड़ दिया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *