नारायणपुर :  प्रखंड के रायपुर मिश्री बगीचा के पास मंगलवार शाम अनियंत्रित ट्रैक्टर ने सवारियों से भरी टोटो को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में चालक सहित सात लोग घायल हो गये। ये सभी मधुरापुर बाजार से एक टोटो में सवार होकर आ रहे थे।

सूचना मिलने पर भवानीपुर पुलिस के एसआई राजीव कुमार यादव, एएसआई मुकेश कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस बल ने पहुंचकर कर घटनास्थल पर सभी घायलों को इलाज के लिए निजी व पीएचसी में एम्बुलेंस से भेजा। मौका देखकर ट्रैक्टर चालक नारायणपुर निवासी गौरव कुमार फरार हो गया। घटना की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी।

घायल के परिजनों ने बताया कि ट्रैक्टर चालक अनियंत्रित तरीके से ट्रैक्टर चलाकर गांव से रायपुर कुशहा बांध की ओर जा रहा था। घायलों में सेखा कुमारी, रेश्मी कुमारी, ऋषि कुमार, चालक जिमदार शर्मा, बबीता सहित अन्य दो लोग हैं। पांच लोगों का रायपुर गांव में ग्रामीण स्तर पर इलाज किया जा रहा है।

जबकि रायपुर निवासी ॠषि कुमार और रेश्मी कुमारी को नारायणपुर पीएचसी पहुंचाया गया जहां डॉ अंकित कुमार ने प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया। भवानीपुर पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लायी है। प्रभारी थानाध्यक्ष राजीव कुमार यादव ने बताया कि घायल के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *