नवगछिया । बाल भारती विद्यालय के दो छात्रों ने नीट में शानदार प्रदर्शन किया। दोनों ही छात्रों ने 2020 में बाल भारती विद्यालय से 10 वीं उत्तीरण की थी। नीतीश कुमार ने 677 अंक लाया। नीतीश का रैंक 509 है। नीतीश कुमार के पिता महानारायण मंडल नवगछिया हॉस्पिटल में कार्यरत हैं और नीतीश की माता नीलम कुमारी हैं।
Total Downloads: 85
विद्यालय के दूसरे छात्र आस्तिक सिंह ने 606 अंक अर्जित किए। आस्तिक का रैंक 7234 है। आस्तिक के पिता डीपी सिंह बाल भारती विद्यालय में प्रशासक और मां ममता सिंह शिक्षिका हैं। बच्चों के इस शानदार प्रदर्शन पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सभी पदाधिकारीगण, प्राचार्य नवनीत सिंह और विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने सफल छात्रों को बधाई दी।
बिहपुर। प्रखंड के झंडापुर पूरब पंचायत के अरसंडी गांव निवासी उमेश यादव व रीता देवी के पुत्र सूरज कुमार ने नीट में सफलता हासिल की है। 676 अंक लाकर सूरज ने 1918 रैंक हासिल किया है। सूरज दो भाई में से छोटा है। बड़ा भाई सिंपल कुमार भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं।

नवगछिया। गोपालपुर प्रखंड के सैदपुर गांव के निखिल भारद्वाज ने नीट परीक्षा में 99.24 परसेंटाइल लाकर उत्तीर्ण होने से गांव में हर्ष है। निखिल ने इंटर और 10 वीं की परीक्षा भी अच्छे नंबर से उत्तीर्ण कर स्कूल और गांव का मान बढ़ाया था। उतीर्ण होने पर गांव के लोगों ने उसे शुभकामनाएं दी।
