नवगछिया जदयू प्रखंड इकाई की बैठक जदयू जिलाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती की उपस्थिति में नवगछिया जदयू प्रखंड अध्यक्ष मुरारी कुमार मंडल की अध्यक्षता में कदवा स्थित चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ कौशल किशोर उर्फ पंकज के आवास पर आयोजित की गई। बैठक का संचालन गंगाधर राय ने किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जदयू जिलाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती ने सभी पार्टी के नवमनोनीत प्रखंड पदाधिकारी, पंचायत पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता संगठन के नींव होते हैं। साथ ही उन्होंने सभी पंचायत अध्यक्ष को अपने-अपने पंचायत में 20 सक्रिय सदस्य को जोड़ने के साथ प्रखंड कार्यकारिणी में 10 उपाध्यक्ष, 10 महासचिव व 10 सचिव बनाने की बात कही गई।

बैठक में जदयू चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ कौशल किशोर उर्फ पंकज, जदयू जिला महासचिव उमाकांत राय, जिला सचिव विजय राय, जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश सचिव प्रशांत कुमार कन्हैया, खगड़ा पंचायत अध्यक्ष पवन झा, ढोलबज्जा पंचायत अध्यक्ष जयप्रकाश मंडल, कदवा दियारा पंचायत अध्यक्ष छट्ठू राय, यमुनिया पंचायत अध्यक्ष डोमन दास, पुनमा प्रतापनगर पंचायत अध्यक्ष वकील पासवान, पकड़ा पंचायत अध्यक्ष गुलशन कुमार, प्रखंड उपाध्यक्ष टुनटुन कुमार, प्रखंड सचिव पंकज साहू, केडी शर्मा, नरेश बाबू, डोमी मंडल, पवन राय, वकील शर्मा, मृत्युंजय कुमार सहित कई जदयू कार्यकर्ता उपस्थित थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *