नवगछिया के विभिन्न शिवालियों में पहली सोमवारी को लेकर के शिव भक्तों की भीड़ लगी रही। खासकर गोपालपुर नवगछिया, इस्माईलपुर, रंगरा आदि जगह पर शिव भक्तों के द्वारा अल सुबह से ही जलाभिषेक के लिए गंगा स्नान कर विभिन्न शिवालियों में पहुंचकर जलार्पण किया।
Total Downloads: 79
पहली सोमवारी को लेकर के नवगछिया प्रशासन के द्वारा अलग-अलग जगह पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई थी।वहीं 50-50 अलग-अलग पुलिस बल नियुक्त किए गए थे।
वहीं सोमवारी को लेकर के नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी उत्तम कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार सिंह के साथ जायजा लेते हुए दिखे। नवगछिया एसपी ने बताया कि महादेवपुर गंगा घाट पर 14 मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारी लगाया गया था।

