नवगछिया : मध्य विद्यालय मिल्की में गुरुवार को एनजीओ द्वारा दिया गया मध्याह्न भोजन से दुर्गंध आने पर बच्चों ने हंगामा शुरू कर दिया। शिक्षकों ने जब भोजन की जांच की तो शिकायत सही निकली। सूचना पर अभिभावक व ग्रामीण भी स्कूल पहुंचे और हंगामा करने लगे। इसके बाद शिक्षकों ने इसकी जानकारी भोजन आपूर्ति करने वाली एजेंसी के प्रबंधक को दी।

एजेंसी के कर्मचारी स्कूल पहुंचा तो ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। मुखिया प्रतिनिधि पप्पू यादव के समझाने पर एक घंटे बाद एजेंसी के कर्मी को छोड़ा। एजेंसी + के कर्मी चंदन कुमार ने कहा कि भोजन सुबह बनाकर डब्बे में पैक किया गया है। स्कूल में खाना पहुंचने के बाद शिकायत मिली। इसकी जानकारी एजेंसी के अधिकारी को दी गई है।

ग्रामीणों ने कहा- एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई हो

ग्रामीणों ने कहा कि भोजन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी पर प्रशासन कार्रवाई करे। मुखिया प्रतिनिधि ने कहा कि यहां जो भोजन आया है वो खाने लायक नहीं है। इस तरह के भोजन करने से बच्चे बीमार हो सकते हैं। एजेंसी के संचालक को गुणवत्तापूर्ण भोजन देने को कहा गया है, ताकि बच्चो के सेहत सही रहे। शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी इस पर ध्यान देना चाहिए।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *