बिहपुर : बिहपुर थाने की पुलिस ने शनिवार की देर शाम थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह के नेतृत्व में खगड़िया जिले के गोगरी – जमालपुर थाना क्षेत्र के लतरूटोला निवासी रितेश कुमार को चोरी के मोबाइल के साथ स्थानीय पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया।

वहीं बिहपुर थाना के दारोगा मुकेश कुमार सिंह ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से सहरसा जिले के सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र में छापेमारी कर मोबाइल चोरी के आरोपी मो. शोहिल को गिरफ्तार कर लिया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ दो अप्रैल को मोबाइल चोरी के आरोप में केस दर्ज कराया गया था। दोनों को रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। दूसरी ओर झंडापुर ओपी प्रभारी अजीत कुमार के नेतृत्व में शनिवार की रात पुलिस ने झपटमार सोनवर्षा निवासी पीयूष कुमार, मन्नू कुमार और बिक्रमपुर के मो. तनवीर को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों मोबाइल झपटमारी के लिए बाइक से आए थे। तभी बाइक से गिर गए। भीड़ को देख बाइक छोड़ वहीं भाग गए थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *