नारायणपुर : प्रखंड के शाहपुर गांव से भवानीपुर पुलिस ने गुप्त सूचना पर सीएसपी संचालक से लूट व ग्रामीण सुनील मंडल की गोली मारकर हत्या मामले अभियुक्त प्रिंस यादव पिता विवेकानंद यादव को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि और अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार को न्यायिक हिरासत में नवगछिया जेल भेजा गया।

रंगरा ओपी के मदरौनी में अमृता देवी की हत्या के मामले में पति हंस कुमार सिंह को रंगरा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मृतका के पिता के बयान पर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

प्राथमिकी में मृतका के पिता ने कहा है कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि दमाद हंस कुमार सिंह, मदरौनी के ही अमरजीत सिंह, सन्नी सिंह, मुन्ना सिंह, राजेंद्र सिंह, बिट्टू सिंह, उमेश शर्मा सभी ने मिलकर सुनियोजित ढंग से मेरी पुत्री की हत्या गला दबाकर कर दी है। पति और उसके सहयोगी बराबर मेरी पुत्री को प्रताड़ित किया करते थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *