इस वर्ष पहली बार संसद में रेल बजट और आम बजट को साथ में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने पेश किया है रेल मंत्री द्वारा रेल बजट पेश करने की चली आ रही परम्परा को समाप्त कर दिया गया है. बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव कल रेल मंत्री सुरेश प्रभु से दिल्ली में उनसे मुलाकात कर अपनी मांगो को रखा जिसपर लगभग रेल मंत्री ने अपनी सहमती देकर मुहर लगा दिया.

tejaswi-yadav-with-suresh-prabhu

सूबे के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने रेल मंत्री सुरेश प्रभु से दिल्ली में उनसे मुलाकात के दौरान रेल ओवर ब्रिज निर्माण के लिए अपनी मांगे रखी. रेलमंत्री से मुलाक़ात के बाद डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि ल मंत्री सुरेश प्रभु से रेल ओवर ब्रिज के मुद्दे को लेकर बातचीत किया गया जिसमे उन्होंने हमारे तरफ से रखी 55 में से 51 आरओबी को मंजूरी दे दी है. हालांकि तेजस्वी यादव ने केंद्र पर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र बिहार के साथ किए गए स्पेशल स्टेटस के वादे को पूरा नहीं कर पा रही है लेकिन बिहार अपने संसाधन के बलबूते ही विकास कार्य में लगा हुआ है अगर केंद्र सहयोग करती है तो बिकार का विकास और तेजी से होगा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *