बिहपुर | अंतरराष्ट्रीय युवा केंद्र, चाणक्यपुरी नई दिल्ली में आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कलाम यूथ लीडरशिप कान्फ्रेंस में बिहपुर प्रखंड के युवा समाजसेवी गौतम कुमार प्रीतम को डॉक्टर कलाम युवा र| अवार्ड से सम्मानित किया गया।

वहीं सामाजिक न्याय के लिए वर्षों से संघर्षरत गौतम कुमार प्रीतम को राष्ट्रीय प्रतिनिधि के रूप में भागलपुर से चयन किया गया था। आयोजक ख्वाब फाउंडेशन के चेयरमैन मुन्ना कुमार ने कहा कि गौतम की सामाजिक गतिविधियों के मद्देनजर उन्हें सम्मानित किया गया है।

सामाजिक न्याय के लिए संघर्षरत राष्ट्रीय खिलाड़ी सह युवा नेता गौतम कुमार प्रीतम ने बताया कि ख्वाब फाउंडेशन ने कोरोना के दौरान हजारों परिवार को मुफ्त राशन, दवाएं, बर्तन आदि दिया। यह सम्मान आरोग्य सेना, पुणे के द्वारा दिया गया था। वर्तमान में गौतम कुमार प्रीतम सामाजिक न्याय आंदोलन (बिहार) के बैनर तले बहुजन संसद व बहुजन संवाद चला रहे हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *