नवगछिया । मुहर्रम शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराने के लिए पुलिस पदाधिकारियों ने जवानों के साथ नवगछिया के आसपास के इलाकों में गुरुवार को फ्लैग मार्च किया। एसडीपीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में इंस्पेक्टर भारत भूषण, सर्किल इंस्पेक्टर राकेश कुमार, थानाध्यक्ष बिट्टू कमल, थाना अध्यक्ष नीरज कुमार सहित
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 78
कई थाना की पुलिस ने माखातकिया, उझानी मनिया मोर, जमुनिया ,पकड़ा, गोपालपुर, अभिया सुकटिया बाजार, रंगड़ा, मदरौनी, मुरली भवानीपुर सहित कई इलाकों में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने जगह-जगह रुककर लोगों से शांतिपूर्ण वातावरण में भाईचारे के बीच त्योहार मनाने की अपील की।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
