बिहपुर । प्रखंड में मुहर्रम का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया। शनिवार को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मुहर्रम का जुलूस निकाला गया। इस दौरान मुस्लिम भाइयों ने पारम्परिक अस्त्रों से खेल का प्रदर्शन भी किया। वहीं मुहर्रम इंतेजामिया कमेटी व प्रशासन द्वारा मुहर्रम के शांतिपूर्ण पहलाम के लिये शनिवार की देर रात सक्रिय भागीदारी रही।
Total Downloads: 312
वहीं मातमी धुनों के साथ ताजिया व जुलूस बिहपुर कर्बला मैदान की ओर पहलाम के लिये देर रात तक पहुंचते रहे। इस दौरान मुहर्रम इंतेजामिया कमेटी के सरपरस्त बिहपुर खानकाह गद्दीनशीं हजरत अली कोनेन खां फरीदी, सदर मोहम्मद इरफान आलम, उपाध्यक्ष ऐनामूल व अहमद मतवाला, सचिव इबरार व जावेद, खजांची यूसुफ आलम, मोहम्मद अशरफ कासिम, सदस्य मोहम्मद वाजिद व जुल्फेकार समेत मोहम्मद फूलो,
अरशद अली, मुस्तकीम आलम, महमूद गजनवी, जिप सदस्य मोइन राइन समेत बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह आदि समेत सभी अखाड़ों के खलीफा, पंचायत प्रतिनिधि व अन्य पदाधिकारी व पुलिस बल सक्रिय रहे। इस दौरन बिहपुर मंजिलगाह मैदान पर लगा मेला अपने पूरे परवान पर रहा। वहीं मेले में इंकलाब राइजिंग फाउंडेशन ट्रस्ट के सहयोग से पानी और स्वास्थ्य की सुविधायें मुफ्त में दी गईं।

