नवगछिया। विभिन्न मांगों को लेकर 12 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गईं आशा कार्यकर्ता और फैसिलिटेटर का धरना-प्रदर्शन जारी है। सोमवार को भी आशा कार्यकर्ता और फैसिलिटेटर ने पीएचसी के मुख्य द्वार पर धरना दिया एवं अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।

Whatsapp group Join

इस दौरान हम अपना अधिकार कैसे लेंगे, लड़ के लेंगे, एक हजार में दम नहीं, दस हजार से कम नहीं आदि नारे लगाते रहे। वहीं, आशा संघ की प्रखंड अध्यक्ष स्नेहलता कुमारी ने बताया कि मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगा। जितनी धमकी देनी है दें।

हमलोग हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। वहीं, संघ के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र नाथ चोपड़ा ने बताया कि तीन अगस्त को सभी आशा कार्यकर्ता एवं फैसिलिटेटर पटना में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगी। गर्दनीबाग में सभी प्रदर्शनकारी इकट्ठा होकर वहां से पैदल चलकर मुख्यमंत्री एवं उप मुख्यमंत्री का घेराव करेंगी।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet