नवगछिया। नवगछिया में रविवार को विक्रमशिला पुल पर एक बड़ा हादसा टल गया। गोपालपुर थाना क्षेत्र के मुस्लिम टोला निवासी स्वर्गीय मो. समशेर की 25 वर्षीय पुत्री नेहा खातून ने पुल से गंगा नदी में छलांग लगा दी। मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों की त्वरित कार्रवाई और साहसिक प्रयास से उसकी जान बचा ली गई।

इस संबंध में नवगछिया के पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि घटना की सूचना मिलते ही ड्यूटी पर तैनात पदाधिकारी नवनीश कुमार, नवीन दास, एएसआई विद्यानंद तिवारी, बीएचजी आंचल कुमारी एवं डुली कुमारी ने बिना समय गंवाए राहत अभियान शुरू किया। पुलिस टीम ने सूझबूझ और बहादुरी का परिचय देते हुए युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

एसपी ने बताया कि युवती को सुरक्षित बचाने के बाद आवश्यक कानूनी एवं चिकित्सकीय प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि किन परिस्थितियों में युवती ने यह कदम उठाया। आवश्यकता पड़ने पर उसे मनोवैज्ञानिक परामर्श एवं अन्य आवश्यक सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी।

उन्होंने कहा कि नवगछिया पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ मानव जीवन की रक्षा के लिए भी पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

घटना के बाद विक्रमशिला पुल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने पुलिसकर्मियों की तत्परता और साहस की सराहना की। लोगों का कहना था कि यदि पुलिस कुछ देर और करती, तो घटना दुखद रूप ले सकती थी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *