नवगछिया : बिहार प्रदेश जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र कुमार चन्द्रवंशी ने नई कमेटी की घोषणा रविवार को कर दी है। जिसमें नवगछिया के चार पार्टी कार्यकर्ताओं को कमेटी में जगह दी गई है।

नवगछिया जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष चन्देश्वरी प्रसाद सिंह निषाद को दूसरी बार अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है तो नीतीश निराला, प्रशांत भवेश, कुमार कन्हैया व अजय चौधरी को क्रमशः तीसरी, दूसरी व पहली बार प्रदेश सचिव की कमान सौंपी गई है।

वहीं इन चारों के मनोनयन पर सांसद अजय मंडल, विधायक गोपाल मंडल, नवगछिया जदयू जिलाध्यक्ष त्रिपुरारि भारती, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह निषाद, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ. दीपक साह, व्यावसायिक व उद्योग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हिमांशु भगत, किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष उमाकांत राय, जिला प्रवक्ता कुमार मिलन, जिला उपाध्यक्ष शाहिद रजा, गुलशन मंडल, जिला महासचिव मुरारीलाल, नवगछिया प्रखंड अध्यक्ष मुरारी मंडल ने बधाई दी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *