खरीक : कोर्ट से आदेश प्राप्त कर सोमवार की देर शाम नवगछिया नदी थाना की पुलिस ढोल-नगाड़ा बजाते हुए झंडापुर ओपी क्षेत्र के झंडापुर गांव पहुंची। जहां थानाध्यक्ष मुकुंद मुरारी के नेतृत्व में झंडापुर ओपी अध्यक्ष अजीत कुमार के सहयोग से पुलिस टीम ने आर्म्स एक्ट के आरोप में फरार आरोपी इसी गांव श्रवण कुमार की गिरफ्तारी के उसके घर में ताबड़तोड़ छापेमारी की।

किन्तु, सफलता हाथ नहीं लगी। इसके बाद कोर्ट के आदेशानुसार पुलिस ने फरार आरोपी के घर में इश्तेहार चिपकाया। थानाध्यक्ष मुकुंद मुरारी ने बताया कि अगर इसके बाद भी वह सरेंडर नहीं करेगा तो, शीघ्र ही पुनः कोर्ट से आदेश प्राप्त कर उसके खिलाफ कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। श्रवण, पुलिस पर हमला करने के आरोप में भी फरार चल रहा है। इसके अलावा भी वह अन्य कई अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने का आरोपित रहा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *