बिहपुर। मड़वा गांव के समीप एनएच 31 किनारे रविवार की सुबह मृत मिले युवक की पहचान हो गई। युवक रंगरा ओपी क्षेत्र के मुरली गांव निवासी महेंद्र प्रसाद मंडल का 25 वर्षीय पुत्र निशिकांत कुमार है। युवक के परिजनों ने सोशल मीडिया पर फोटो देखकर पहचान की।

Whatsapp group Join

परिजनों ने पुलिस को बताया की युवक का प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसी बात को लेकर पिता ने डांटा था। युवक डांट के कारण गुस्से से घर से निकल गया था। परिजनों ने लड़की पक्ष पर जहर खिलाने का आरोप लगाया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पायेगा कि मौत कैसे हुई। झंडापुर ओपी प्रभारी थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि परिजनों की ओर से आवेदन प्राप्त नही हुआ है। आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। हालांकि पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet