नारायणपुर। प्रखंड के बोरनाहा धार में बुधवार को स्नान करने के दौरान 9 वर्षीय बालक दिलखुश कुमार की डूबने से मौत हो गयी। उसकी पहचान नारायणपुर गांव वार्ड नंबर दो निवासी सुरेंद्र यादव के पुत्र के रूप में हुई। प्रमुख प्रतिनिधि मंटु यादव ने भवानीपुर पुलिस व सीओ नीतेश कुमार सेठ को दूरभाष पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डूबने पर हो-हल्ला होने पर ग्रामीणों ने पहुंचकर कर शव को धार से बाहर निकाला।

मृतक के पिता व भाई दिल्ली में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। पुत्र के शोक में मां व बहन का रो-रोकर बुरा हाल था। भवानीपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर कर बुधवार को परिजनों को सौंप दिया।

परिजन के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। सीओ नीतेश कुमार सेठ ने बताया कि एफआईआर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट लेकर कार्यालय में आवेदन करने पर सरकारी प्रावधान के अनुसार उचित मुआवजा दिया जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *