नवगछिया । गोपालपुर प्रखंड के रामनारााण दुन्नीलाल यादव इन्टरस्तरीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लतरा के 37 छात्र-छात्राओं का पंजीयन मैट्रिक की परीक्षा के लिए नहीं होने से आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने नवगछिया-तीनटंगा करारी पीडब्लूडी सड़क को विद्यालय के सामने जाम कर दिया।
Total Downloads: 345
सड़क जाम से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी। सूचना मिलने पर गोपालपुर थाना के पदाधिकारी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और छात्रों को समझा-बुझाकर जाम को समाप्त कराया।
छात्रों का कहना था कि हमलोगों ने समय पर पंजीयन के लिए आवेदन पत्र व शुल्क विद्यालय में जमा कर दिया था, परन्तु विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक की उदासीनता के कारण हमलोगों का पंजीयन नहीं हो सका। ऐसे में हमलोग मैट्रिक की परीक्षा से वंचित रह जायेंगे। हालांकि जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने नामांकन पंजी व पंजीयन प्रपत्र के साथ प्रभारी प्रधानाध्यापक को भागलपुर तलब किया है।

