नवगछिया। नवगछिया थाना के महदतपुर के पास बाइक और साइकिल की टक्कर में बेगूसराय निवासी कांवरिया दंपती घायल हो गए। वहीं साइकिल सवार भी घायल हो गया।
घायल कांवरियों में सुमित्रा देवी और उसके पति बिंदेश्वरी तांती शामिल हैं। घायल ने बताया कि वे पत्नी के साथ बाबा धाम से बाइक से आ रहे थे। इसी दौरान साइकिल सवार ने सामने से बाइक में धक्का मार दिया।

