नारायणपुर। कटिहार-बरौनी रेलखंड के नारायणपुर रेलवे-स्टेशन पर महानंदा एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रही महिला की पेट में अचानक दर्द होने लगा उसके बाद महिला की मौत हो गयी।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 79
नारायणपुर रेलवे स्टेशन पर महिला को ट्रेन से उतार कर रेल पुलिस ने नारायणपुर पीएचसी के डॉ. विनोद कुमार को बुलाकर दिखाया तो डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
महिला की पहचान कटिहार बारसोई के कृष्णा महतो की पत्नी प्रीति देवी के रूप में हुई। महिला के पति ने बताया कि दिल्ली से सिलीगुड़ी जा रहे थे कि अचानक मानसी स्टेशन के पास पत्नी को पेट में दर्द होने लगा था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
