नवगछिया। बिहपुर के कहारपुर निवासी पशुपालक रामशरण यादव हत्याकांड मामले में नदी थाने की पुलिस ने शुक्रवार को एक युवक को हथियार के साथ हिरासत में लिया है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 78
हालांकि, पुलिस इस संबंध में कुछ भी बताने से परहेज कर रही है पर इलाके में ऐसी चर्चा जोरों पर है। बताया जाता है कि पुलिस ने जिस युवक को उठाया है, उससे किसी गुप्त स्थान पर पूछताछ की जा रही है।
सूत्र यह भी बताते हैं कि उक्त युवक को हिरासत में लेने के बाद पुलिस घटना के उद्भेदन तक पहुंच चुकी है। दूसरी ओर पशुपालक राम शरण यादव का शुक्रवार को नारायणपुर के बलाहा गंगा घाट पर अंतिम कर दिया गया। दो वर्षीय बेटे शिवम कुमार ने पिता को मुखाग्नि दी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
