नवगछिया। बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के सचिव विनोद केजरीवाल ने बाजार के बुद्धिजीवियों का हस्ताक्षरयुक्त आवेदन एसपी को देकर बाजार के एक डॉक्टर पर मारवाड़ी समाज के खिलाफ खुलेआम जातिसूचक एवं अमर्यादित ढंग से गाली गलौज करने का आरोप लगाया है।

आवेदन में बताया गया है कि एक महीने से डॉक्टर बाजार में घूम-घूमकर मारवाड़ी भगाओ, नवगछिया बचाओ एवं कुछ अश्लील शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं। आवेदन पर हस्ताक्षर करने वालों में व्यवसायी पवन सर्राफ, अजय रुंगटा, मुरारी चिरानिया, मोहन चिरानिया, नरेश केडिया, अभय मुनका, दिलीप मुनका, राज कुमार गाड़ोदिया हैं।

एसपी ने नवगछिया थाना को जांच का आदेश दिया है। वहीं डॉक्टर ने कहा कि मुरारी चिरानिया फेसबुक पर उलजुलूल लिख रहा था। इसीलिए मैंने उसको गाली गलौज की।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *