नारायणपुर भवानीपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव से भवानीपुर पुलिस ने चांदनी चौक पर यूको बैंक सीएसपी संचालक से लूट के मामले में गोलीबारी व ग्राहक शाहपुर निवासी सुनील मंडल हत्याकांड के आरोपित शाहपुर निवासी रंजीत यादव के पुत्र प्रशांत कुमार को भवानीपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 354
यह जानकारी एसपी सुशांत कुमार सरोज ने दी। बताया कि थाना क्षेत्र के हत्याकांड मामले में नामजद आरोपित के विरुद्ध संदिग्ध ठिकानों पर भवानीपुर पुलिस गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है। जल्द ही शाहपुर एवं भोजूटोल के हत्याकांड के आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
