नवगछिया। शुक्रवार की देर शाम करीब 07:30 बजे राघोपुर-काजी कौरैया जमींदारी तटबंध पर स्थित राघोपुर कैम्प के पास अचानक भीषण कटाव शुरू हो गया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 359
कटाव की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग कटाव स्थल की ओर दौड़ पड़े। जिला पार्षद ने तुरंत मामले की जानकारी संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को दी। इसके बाद विभाग के पदाधिकारी कटाव स्थल पर पहुंचकर कटाव का जायजा लिया।
वहीं जिला पार्षद एवं ग्रामीणों ने बताया कि अगर शीघ्र कटावरोधी कार्य शुरू नहीं हुआ तो पूरा इलाका जलमग्न हो जाएगा। कटाव शुरू होने के कारण ग्रामीणों में काफी दहशत है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
