नवगछिया । खरीक प्रखंड के खरीक बाजार पंचायत के वार्ड सदस्य धर्मेन्द्र कुमार शर्मा ने पंचायत की विभिन्न समस्याओं को लेकर बीडीओ से मुलाकात कर आवेदन दिया। आवेदन में सोख्ता निर्माण में अनियमितता, पंचायत में जलजमाव की समस्या को दूर करने समेत कई अन्य मांगें शामिल हैं।

आवेदन में कहा गया है कि सोख्ता निर्माण के नाम पर मुखिया एवं ठेकेदार लूट मचा रहे हैं। पंचायत में एक भी सोख्ता निर्माण का कार्य सरकारी मापदंड के अनुसार नहीं हुआ, जो जांच का विषय है। इसके अलावा जलजमाव पूरे पंचायत के लिए भीषण समस्या बन गई है। लगातार हो रही बारिश के कारण जगह-जगह जलजमाव हो गया।

कई दिनों से गांव की सड़क से लेकर गलियों तक बारिश का पानी जमा है। इस कारण डेंगू फैलने की संभावना बढ़ गई है। इस संबंध में पूछने पर पंचायत की मुखिया इंदु देवी ने बताया कि सोख्ता निर्माण में अनियमितता के आरोप निराधार और तथ्यहीन है। मैं खुद जांच के लिए तैयार हूं। पंचायत में सरकारी मापदंड के अनुसार ही सोख्ता का निर्माण हो रहा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *